।
उझानी बदांयू 2 दिसंबर।
सर्दी आते ही बाजार में तिल, गुड़ और मूंगफली की खुशबू ने रौनक बढ़ा दी है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजारों में मूंगफली और गजक की दुकानों में इसकी मांग बढ़ गई है।
सड़क किनारे लगने वाले ठेले हों या बाजार में दुकानें हर जगह सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की लाइनें लगी रहती हैं। सर्दी की शुरुआत होते ही लोग इसे खाने के लिए बेकरार नजर आते हैं। खासतौर पर दफ्तर और स्कूल-कॉलेज से लौटते समय लोग राह चलते मूंगफली ले लेते हैं और खाते चलते हैं। इसी प्रकार तिल और गुड़ से बनी गजक की मांग भी अधिक रहती है।
लोग न केवल खाने के लिए बल्कि रिश्तेदारों के घर भेजने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। सीजन में खासतौर पर रेवड़ी, मूंगफली की गजक, तिलपापड़ी और रोल गजक की खूब बिक्री चल रही है।
लोग सर्दी में धूप में बैठकर मूंगफली का सेवन करते है। घरों में मूंगफली के छिलकों को देखने से पता चलता है कि सर्दी शुरु हो गई है। ठंड ने जिस तरह दस्तक दी है, उससे मूंगफली और गजक का मौसम भी पूरी तरह लौट आया है और दुकानदारों से लेकर ग्राहक तक इस मौसमी रौनक का खूब आनंद ले रहे हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

