।
उझानी बदांयू 2 दिसंबर।
बदायूं में बरेली मथुरा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने टैम्पो को टक्कर मार दी, जिससे टैम्पो चालक गंगाशरण 48 पुत्र भगवंत निवासी दतलाना नगरिया सोरों गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
हादसा सोमवार देर शाम धरमपुर मोड़ के पास हुआ, जब बदायूं की ओर से कासगंज जा रही कार ने टैम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

