10:40 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सरचार्ज में 100 और मूलधन में 25 प्रतिशत मिलेगी छूट- रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

उझानी बदांयू 26 नवंबर।

प्रदेश सरकार ने बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। यह जानकारी कल नगर में बिजली कर्मचारियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में लोगों को दी गई।

नगर में जगह जगह लोगों को जागरूक करते हुए यतीन्द्र कुमार सिंह बंटी व रामू भारती ने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना के तहत बकाया धनराशि को एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत व मूलधन में 25 प्रतिशत तक छूट देने का निर्णय लिया गया है।

बताया कि यह छूट तीन चरणों में दी जाएगी। प्रथम चरण एक से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत, द्वितीय चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 20 प्रतिशत तथा तृतीय चरण एक से 28 फरवरी तक पंजीकरण कराने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कहा कि जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कर भुगतान करेंगे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा।उन्होंने बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस