3:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी का कछला रोड बना दिल्ली का चांदनी चौक, हर वक्त जाम ही जाम


उझानी बदांयू 25 नवंबर।

घंटाघर चोराहे से लेकर डाॅ आफाक तिराहा यानी कछला रोड इस वक्त दिल्ली का चांदनी चौक नजर आता है। वहां भी ज्यादातर जाम रहता है ,तो यहां भी कुछ कम नहीं 100 मीटर के एरिया से निकलने को एक घंटा भी लग सकता है।

कछला रोड के जाम का यह आलम है कि यहां जाम लगते ही बदायूं रोड, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड भी जाम हो जाते हैं,वजह घंटाघर चौराहे से ही इन सड़कों को रास्ते निकलते हैं।

इन सड़कों पर जाम लगते ही बाइक सवार व राहगीर गलियों व छोटे बाजार जेसे घंटाघर मार्केट, रूक्मिणी मार्केट, शापिंग सेंटर, मस्जिद गली, पुरानी अनाज मंडी,नखासा रोड हलवाई चौक को जाने वाला साहूकारा का रास्ता वही डा निहाल उद्दीन के बराबर का मोहल्ला क़िला खेड़ा सभी जाम की वजह से राहगीर जद्दोजहद करते नजर आते हैं।

घंटाघर चौराहे पर बैठे पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षा तो छोड़िए जाम खुलवाने में पूरे दिन पसीना छूटता नजर आता है। प्रसाशन इस जाम की गंभीर समस्या पर कुछ भी करने को तैयार नहीं। पुलिस कर्मियों की जीप, मरीजों की एंवुलेस भी जाम से अछूती नजर नहीं आती। जाम लगवाने में सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं कछला रोड के दुकानदार जिन्होंने अपना अपना सामान सडक पर सजा दिया है।ना ही नगर पालिका ओर ना पुलिस को दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर कब्जा हटाने की आवश्यकता महसूस होती है भले ही राहगीरों को दिक्कत हो।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस