5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ग्राहकों को पसंद आ रहे कम बिजली खपत वाले हीटर, गीज़र

उझानी बदांयू 25 नवंबर।

सर्दी के साथ बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कारोबार गर्म हो रहा है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानों पर अलग-अलग कंपनी के विभिन्न प्रकार के हीटर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को कम बिजली खपत वाले हीटर अधिक पसंद आ रहे हैं।

हीटर की कीमत 450 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।सर्दी के मौसम में लोग अपने और अपने परिवार की सुविधा को महत्व दे रहे हैं। सर्दी के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी बढ़ गई है। सर्दी में नहाने के लिए लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए घरों में गीजर की मांग बढ़ गई है। वहीं, सर्दी से बचाव के लिए खासकर बच्चों और बुजुर्गाें के लिए लोग हीटर की खरीदारी कर रहे हैं।

शहर के स्टेशन रोड के दुकानदार बीरेंद्र अदलक्खा ने बताया कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार में गीजर के साथ हीटर की मांग बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे बाजार में हीटर की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदार ने बताया कि ग्राहकों को बिजली की बचत करने वाले हीटर अधिक पसंद आ रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस