उझानी – उझानी में एक मासूम बच्चे की हत्या कर शव घर के फर्श में दबाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है, जबकि पुलिस ने सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला नझियाई में 8 वर्षीय शुभान की हत्या कर उसके पड़ोसी अरबाज और उसके पिता ने शव को अपने घर के फर्श में दबा दिया था। परिजनों ने शुभान की तलाश की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने लगभग 12 घंटे की मशक्कत के बाद मामले का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ प्रवीण सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी और मामले की पुरजोर पैरवी की जाएगी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

