।

कोई अधिकारी सुनने व बोलने की स्थिति में नहीं,बंद कर लिऐ मोबाइल।
शाम 5.30 पर सप्लाई हो सकी सुचारू, पांच मिनट बाद गायब।
उझानी बदांयू 22 नवंबर।
उझानी का आधा शहर अंधेरे की चपैट में आने से दुकानें समय से पहले ही बंद होने लगी, आलम यह है कि दुकानदारों ने जनरेटर लगा कर काम चलाया। कल दोपहर 12 बजे से गई बिजली को खबर लिखे जाते वक्त 5.30 पर आ गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मगर पांच मिनट बाद ही गायब भी हो गई।
बताते हैं कि 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर कल फुंक गया, उसकी जगह दूसरा लगने में समय लगेगा, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् चार फीडर से किसी एक को बंद कर दो नंबर फीडर की बिजली सप्लाई सुचारू की जाती मगर दो नंबर फीडर की लाइन में आऐ फाल्ट को कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद भी तलाश नहीं किया जा सका।
बिजली विभाग के अधिकारियो ने मोबाइल को बंद कर रखा है या बिजी मूड पर लगा दिया है रिंग जाती है या तो बिजी बताता है या मोबाइल उठता ही नहीं,आधे शहर के उपभोक्ता पानी को भी परेशान हैं। मोबाइल से जानकारी करना चाहें तो उठता नहीं।
स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी का रिंग रोड, अयोध्या गंज,कछला रोड, हलवाई चौक ,नझियाई, सहित आधा शहर 30 घंटे से अंधेरे में है,मगर बिजली विभाग मस्ती में नजर आता है भले ही आधा शहर अंधेरे में डूबा है। नगर के राजू भूटानी, बीरेंद्र अदलक्खा,वीनू माहेश्वरी, अंकित गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, बांके लाल, सन्नी आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था को सुचारू करा कर अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर लोगों को राहत दिलवाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

