3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा में बहता मिला अज्ञात का शव

बदांयू 21 नवंबर।

कछला गंगा में एक युवक का शव बहता मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
बताते हैं कि कछला गंगा में पेंट शर्ट व जूते पहने एक युवक का शव किनारे आ गया। लोगों ने शव पडा देख पुलिस को सूचना दी है। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि गंगा में बहाने वाले शव का अंतिम संस्कार इस तरह कपड़े व जूते पहना कर नहीं किया जाता। लगता है किसी ने हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया। बहरहाल पुलिस के पहुंचने के बाद ही सिथ्ति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस