।

उझानी बदांयू 19 नवंबर।
11 नवंबर को प्रसारित खबर “नगर में सटृटे का खुला खेल फरूक्खावादी” शीर्षक पर कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया है बीते दिवस नगर के मोहल्ला नझियाई से एक सटोरिए को सट्टे की खाईबाडी करते नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिटी इंचार्ज जुगमेन्द्र बालियान ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नझियाई में सट्टे की खुलेआम खाईबाडी करते कोतवाली क्षेत्र के गांव बरी का नगला निवासी अशोक कुमार पुत्र प्रसादी लाल को सट्टे की पर्ची व 460 की नकदी,पेन सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।——–
एक दो सटोरियों को पकड़ने से नगर में सट्टा कारोबार बंद नहीं होगा। कोतवाली पुलिस को इन सटोरियों के सरगनाओं पर शिकंजा कसना पड़ेगा तभी इस बुराई के कारोबार पर अंकुश लग सकता है। क्योंकि सटोरियों की लम्बी फौज शहर की हर गली मोहल्लों में तैनात रहती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

