1:42 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – आयुर्वेद के पितामह वैध चंद्र पाल शर्मा नहीं रहे, नगर में शोक की लहर‌

उझानी बदांयू 18 नवंबर।

नगर के आयुर्वेद दवाओं के पितामह वैध चंद्र पाल शर्मा 92 का आज शाम निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

नगर के प्रतिष्ठित वैध श्री शर्मा आयुर्वेद के काफी जानकर थे। उन्होंने हमेशा आयुर्वेद दवाओं के द्वारा एक से एक जटिल बीमारियों का इलाज किया।

आज शाम 6 बजे उन्होंने अपने साहूकारा निवास पर अंतिम सांस ली। उनके पुत्र डॉ विद्या शंकर व वैध नवनीत शर्मा मन्नू ने बताया कि पिता श्री एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे,कल सुबह उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस