2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कछला के आरोग्य मंदिर की नर्स के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग


उझानी बदांयू 17 नवंबर।

कछला के नवीन स्वास्थ्य केंद्र ( आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में तैनात स्टाफ नर्स सुषमा सिंह के खिलाफ इलाके की महिलाओं का ग़ुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने चार घंटे आरोग्य मंदिर के सामने प्रदर्शन कर नर्स के खिलाफ नारेबाजी कर उसे बर्खास्त करने की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ महेश प्रताप सिंह के सीएमओ से कार्रवाई का आश्वासन देने पर महिलाओं ने धरना खत्म किया।

धरने को संबोधित करते हुए ममता चौहान ने कहा कि सुषमा सिंह का व्यवहार बहुत गलत है बदतमीजी करने के साथ बिना सुविधा शुल्क कोई काम करना नहीं चाहती आऐ दिन मरीजों से झगड़ा करती है। उनकी उच्चस्तरीय अधिकारी से जांच कर उन्हें बर्खास्त कर यहां से हटाया जाए। हाथों में तख्तियां लिखी पट्टिकाऐ लेकर महिलाओं ने नर्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कछला अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेश प्रताप के समझाने पर भी महिलाएं टस से मस ना हुई तो डॉक्टर महेश प्रताप सिंह ने सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा से मोबाइल पर वार्ता कर सिथ्ति से अवगत कराया। सीएमओ के कारवाई के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन खत्म किया चेतावनी दी तीन दिन में नर्स को नहीं हटाया तो फिर आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर राम बेटी,किशनवती,ललिता देवी,राजबती,रेखा,काजल, शंकुतला देवी,ममता चौहान,मीना,आदि सेकंडों महिलाऐ मौजूद रहीं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस