।
उझानी बदांयू 16 नवंबर।
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में दिन के समय में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनने के साथ ही खरीदने भी शुरू कर दिए हैं। वहीं साल के साथ ट्रेंड बदलना भी लाजमी है। इस साल युवतियों को स्वेटर, हुडी, श्रग, कार्डिगन, स्टॉल मफलर आदि चीजें ज्यादा भा रही हैं।
शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर और शॉल की मांग तेजी से बढ़ी है। बुद्ध बाजार, शापिंग सेंटर, स्टेशन रोड, बिल्सी रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं खासतौर पर बच्चों के लिए ऊनी कपड़े खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं।
महिलाएं कंबल की खरीदारी करने में जुटी हुई है। उनका कहना है कि ठंड की शुरूआत हो गई है। इसलिए वे अभी से बाजार पहुंच रही हैं। कुछ दिनों के बाद ठंड ज्यादा होने लग जाएगी तो मन नहीं करेगा ठंड में बाहर निकलने का। वहीं पर महिलाएं शॉल और ऊनी कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। बाजार में महिलाओं के साथ कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी खरीदारी में जुटी हुई है।
सीजन की शुरुआत में वूलन टॉप, स्वेटर, हुडी, श्रग, कार्डिगन, स्टॉल मफलर, शॉल आदि खरीद अधिक हो रही है। बाजारों में सर्दी से बचाव के लिए गर्म मोजे, टोपी, दस्ताने और थर्मल वियर की भी मांग बढ़ गई है। बाजारों में लोगों की भीड़ से गर्म कपड़ों की दुकानों पर रौनक लौट आई है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

