12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली पुलिस का जुऐ के फड पर छापा तीन पकड़े, कोतवाली से छोड़ा ?

कल कांशीराम आवास में पडी रेड,कई भागे तीन को दबोचा, हजारों की नकदी मिलने का शोर।

उझानी बदांयू 16 नवंबर।

कोतवाली पुलिस चोरी, सट्टा जुए पर रोक नहीं लगा पा रही, वजह है पकड़ कर आरोपियों को छोड़ना। बीती रात गद्दी टौला के कांशीराम आवास के एक कमरे में चल रहे जुऐ के अड्डे पर मिली सूचना पर दो सिपाहियों ने छापा मारा, तीन जुआरी पकड़े भी गये अन्य भागने में सफल रहे। मगर कोतवाली से तीनों को छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गद्दी टौला में कांशीराम आवास के एक कमरे में कोतवाली पुलिस को जुए की सूचना मिली, कोतवाली के दो सिपाहियों ने छापा मारकर तीन जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

आस-पास के लोगों ने बताया कि कई जुआरी भागने में सफल रहे। लोगों का कहना है जुए के फड पर काफी नकदी भी बरामद हुई।

जुआरियों को पकड़ कर कोतवाली लाया गया, जहां से उनका चालान ना कर ऐसे ही छोड़ दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि आर्थिक समझोते के तहत् जुआरियों को छोड़ा गया ? वहीं कई लोगों का कहना है कि राजनैतिक पहुंच के चलते छोड दिया गया।

आखिर इस पुलिसिया कार्रवाई से अपराधों पर अंकुश लग सकता है शायद नहीं, जान जोखिम में डालकर सिपाहियों ने जुआरी पकड़े किसी भी वजह से उन्हें छोड दिया गया। इससे पुलिस कर्मियों का भी होंसला पस्त होना लाजिमी है। पुराने लोगों का कहना है कि जुआ ही अपराध की जननी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस