।
उझानी बदांयू 14 नवंबर।
आज मदरशील मेमोरियल एकेडमी में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट वर्क स्वयं बनाकर प्रदर्शित किये बच्चों ने स्टॉल भी लगाए और सभी ने स्टॉल पर भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय के प्रबंधक नरसिंह थरेजा ने चाचा नेहरू के
आदर्शों को बताते हुए बाल दिवस मनाया एवं बच्चों की प्रतिभा एवं कौशल का अवलोकन किया। विद्यालय के डायरेक्टर भारत थरेजा ने बच्चों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रशंसा की बाल दिवस पर चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम व एवं उनके आदर्श एवं गुनो के बारे में बच्चों को बताया ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गणों ने एक शानदार एक्ट भी प्रस्तुत किया इस एक्ट के द्वारा बच्चों को मोबाइल के द्वारा होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये बच्चों द्वारा बोली गई स्पीच, कविता, नृत्य आदि ने सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर रिमी थरेजा ने बच्चों को उपहार वितरित किए। तथा सभी अध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

