।
उझानी बदांयू 13 नवंबर।
बीते दिवस आईजीआरएस पोर्टल पर हुई बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित आशीर्वाद हाॅस्पीटल की शिकायत पर जांच को आऐ एसीएमओ डॉ मोहन झा ने सिर्फ ओटी को सील किया व दो दिन संचालक को समय दिया रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने का,आज दो दिन बीतने के बाद भी कोई कागजात ना दिखाने पर बोले सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा कि रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
ज्ञात रहे काफी समय से नगर में कई नर्सिंग होम व अस्पताल बिना स्वास्थ्य विभाग के रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं,कई मरीजों को इन झोलाछाप के हाथों जान भी गंवानी पड़ी, लेकिन स्वास्थ्य महकमा ने इन अवैध अस्पतालों पर आशीर्वाद बनाए रखा।
बीते दिनों किसी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर आशीर्वाद हाॅस्पीटल को बिना रजिस्ट्रेशन के संचालक करने की शिकायत कर दी,तब स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटती है व जांच को एसीएमओ की टीम भेजकर जांच कराई गई, शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई, संचालक जितेन्द्र यादव रजिस्ट्रेशन का कोई प्रमाण ना दे सके। डॉ मोहन झा ने आपरेशन थियेटर को सील कर दिया व कागजात दिखाने को दो दिन का समय दिया।
दो दिन की समयावधि पूरी होने के बाद एसीएमओ डॉ मोहन झा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया आशीर्वाद हाॅस्पीटल पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
वही सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि आशीर्वाद हाॅस्पीटल संचालक रजिस्ट्रेशन का कोई प्रमाण देने नहीं आया, अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर के किसी भी अवैध अस्पताल को बिना रजिस्ट्रेशन संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

