3:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – जीआरपी इंचार्ज उमेश यादव को एसपी रेलवे ने किया लाइन हाजिर

उझानी बदांयू 8 नवंबर।

नगर के मोहल्ला श्रीनारायण गंज निवासी पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल के साथ 4 नवम्बर की रात्रि को उझानी जीआरपी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर पर मारपीट की थी जिसकी शिकायत पशु प्रेमी ने एसपी जीआरपी मुरादाबाद ,रेलवे मिनिस्ट्री व कोतवाली उझानी को लिखित व ट्वीट के माध्यम से की थी।

जिस संबंध में कल सीओ मुरादाबाद ने जांच कर रिपोर्ट एस पी जीआरपी को सोंपी। दोंनो पक्षों को बुलाकर व्यान दर्ज किए थे आज
उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद द्वारा उमेश कुमार यादव चौकी इंचार्ज जीआरपी को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस