1:37 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के शीतला माता मंदिर में देव दीपावली की घूम, जलाए घी के दीपक

उझानी बदांयू 6 नवंबर।

नगर के प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में देव दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों सहित बिजली की झालरों से सजाया गया। सैकड़ो भक्तों ने भगवान के लिए दीपदान अर्पित किया।

मंदिर में भगवान नाम संकीर्तन एवं सुंदर-सुंदर भजनों को विभिन्न भक्तों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी भक्तो ने घी के दीपक प्रज्वलित किये। माता शीतला का विशेष श्रृंगार किया गया। विगत वर्षों की भांति इस बार भी देव दीपावली पर अनेकों भक्त उपस्थित रहे।

भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई गई माता की महा आरती का आयोजन कर श्रृद्धालुओं ने दीपदान कर प्रसाद का वितरण किया।

देर रात तक चले इस देव दीपावली के आयोजन में भक्तों की खासी भीड़ रही सभी भक्त भजनों पर झूमते नजर आऐ।

मंदिर सेवायत शिव सनेही मिश्र ने बताया की यह देव दीपावली का अवसर हम सबको भगवान की भक्ति एवं दीपदान का अवसर देता है कार्तिक मास में दीपदान एवं तुलसी पूजा का बहुत महत्व है यह मास भगवान के नाम पर दामोदर मास के रूप में जाना जाता है।

आयोजन में शिव सनेही मिश्र, कामेश गुप्ता ,संतोष वार्ष्णेय ,वैभव चतुर्वेदी, राकेश वर्मा सर्राफ, विशन वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजीव सक्सेना, कौशल शर्मा ,विष्णु गोपाल ,मनु शर्मा ,शिवांश मिश्रा, मुनीश चौहान वेद शर्मा, अरविंद शर्मा ,विनोद तिवारी, महिपाल राठौर, जयपाल राठौर ,बहादुर सिंह यादव ,अनीता गुप्ता ,मीना गुप्ता ,शालिनी मिश्रा शारदा मिश्रा, ,गंगा देवी, रानी वर्मा किरण सक्सेना ,सीमा गुप्ता, प्रवेश माहेश्वरी सहित सैकड़ो भक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस