7:32 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोडा – हार्टफुलनेस शिविर में लोगों ने किया ध्यान।

बदांयू 6 नवंबर।

आज मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के तृतीय दिवस में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और सभी ने प्राणाहुति के साथ लाउडस्पीकरों के शोरगुल से भरे हुए वातावरण में भी ध्यान लगाकर समाधि जैसी दशा का अनुभव किया।

शिविर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा ब्राइटर माइंड के बारे में कहा कि सामान्यतः मष्तिक का कुछ ही प्रतिशत प्रयोग होता है जबकि बच्चों के मष्तिक में न्यूरांस के विकास उपरांत बालक की क्षमताओं में बृद्धि हो सकती है।

रमन मिश्रा जिला पूर्ति अधिकारी मैनपुरी द्वारा बताया कि भगवान‌ श्री कृष्ण ने गीता में कहा कि मैं प्राणियों के हृदय में वास करता हूँ। यहाँ हार्टफुलनेस ध्यान में हृदय में उस दिव्य स्वरूप पर ध्यान किया जाता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री और जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा द्वारा संगठन के पदाधिकारियों सहित प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि गत वर्ष ककोड़ा मेला में संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण बचाओ और वृक्ष लगाओ अभियान चलाया था। रैली में ‘विकसित भारत बनाना है, युवाओं को नशा मुक्त करना है’ , परिवार में प्रेम लाना है, नशे की लत छुड़ाना है’ आदि स्लोगन नारों के साथ स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त शिविर में दिनभर श्रृद्धालुओं का ध्यान अभ्यास सीखने के लिए आवागमन चलता रहा। इस अवसर पर मोहन स्वरूप गंगवार, धर्मपाल सक्सेना, राकेश पाल, सोनल गोयल, कीर्ति अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह, विपिन त्रिपाठी, गुलवीर सिंह, सुरेंद्र पाल जोशी, संतोष सक्सेना, सुभाष चंद्र, महेश पाल सिंह, संजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने सभी को धन्यवाद देते हुए उपस्थित जिज्ञासुओं से शिविर में अधिक से अधिक आने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस