8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बीती रात शादियों के चलते, बदांयू रोड लिंक रोड पर लगा जाम।

उझानी बदांयू 2 नवंबर।

उझानी में देव उठनी एकादशी के अवसर पर शादियों के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन घंटों फंसे रहे और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शादियों की भीड़ के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। क्योंकि काफी महीनों के बाद बीती रात सीज़न की पहली शादियां थी।

देव उठनी एकादशी के अवसर पर शादियों की अधिकता के कारण लिंक रोड, बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर वाहनों की अधिक संख्या होने पर लोगों ने जहां जगह मिली वहीं अपने वाहनों को पार्क कर दिया।
इससे शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के नागरिकों ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों जेसे छोटी छोटी गलियों वाले मार्ग का उपयोग किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस