8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पंचकल्याणक महोत्सव का घट यात्रा से हुआ शुभारंभ।

उझानी बदांयू 2 नवंबर।

नगर में आज जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव का घट यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।

प्रथम दिवस तीर्थंकर भगवान के गर्भ कल्याणक के रूप में मनाया गया।
सुबह मोहल्ला साहूकारा सिथ्ति दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान की अभिषेक, पूजा के बाद घट यात्रा निकाली गई।

घट यात्रा में तीन रथों पर सौधर्म इंद्र के रूप में जयदीप जैन, धनपति कुबेर के रूप में अनूप जैन एवं यज्ञनायक के रूप में अशोक जैन भगवान जी की प्रतिमा को लेकर रथ पर सवार हुए।

घट यात्रा में ऊंट की सवारी आर्जव जैन एवं सम्यक जैन भगवान के पुत्र भरत, बाहुबली के रूप में की।

टीकमगढ़ के पार्श्वनाथ दिव्य घोष ने सभी साधर्मी बंधुओं को अपनी धुन पर खूब नृत्य कराया।

घट यात्रा मंदिर जी से प्रारंभ होकर पंच कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रम स्थल कृष्ण प्रभा वेंकट हाल पर पहुंची वहां पहुंचकर आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज द्वारा पूजा अर्चना कर शुभारंभ मंगल आशीर्वाद द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण अभिषेक जैन, प्राची जैन परिवार द्वारा किया गया। पांडाल उद्घाटन सुरेश चंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन,संदीप जैन, गौरव जैन परिवार द्वारा किया गया।

उसके पश्चात सभी बाहर से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया।
आहार जी से मनोज जी शास्त्री द्वारा गर्भ कल्याणक की पूजा संपन्न कराई गई। विभिन्न पात्रों के चयन से सभी क्रिया संपन्न कराई गई।

भगवान के माता पिता राकेश जैन, रजनी जैन की गोद भराई की क्रिया स्टेज कलाकार बाहुबली जैन टीकमगढ़ द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति भगवान के गर्भ क्रिया को नाटिका प्रस्तुति कर आयोजित की गई।

आज कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सभी जैन प्रतिष्ठान बंद रहे। कल 03/11/25 को भगवान श्री आदिनाथ का जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा के रूप मे मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनूप जैन अध्यक्ष, जयदीप जैन उपाध्यक्ष, अभिषेक जैन मंत्री, आकाश जैन कोषाध्यक्ष, निखिल जैन कार्यक्रम संयोजक, विनीत जैन, सोनू जैन, संचित जैन, अंकित जैन, शशांक जैन, सिद्धार्थ जैन, सचिन जैन, प्रियांक जैन एवम् सभी जैन युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस