12:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी आधी रात से निशान लेकर खाटू मंदिर जाने लगी श्रृद्धालुओं की टोलियां

उझानी बदांयू 1 नवंबर।

बरेली मथुरा हाइवे पर आधी रात से ही खाटू नरेश श्याम प्रभु के जन्मोत्सव का नजारा देखने को मिला। श्याम प्रेमियों की छोटी-छोटी टोलियों ने आधी रात के बाद ही जजपुरा सिथ्ति मंदिर का रूख कर लिया। जो सुबह तक अनवरत जारी रहा।

हांलांकि श्याम प्रभु की शोभायात्रा सुबह श्याम भवन से निशान लेकर खाटू मंदिर को प्रस्थान करेगी, लेकिन नगर सहित देहात क्षेत्र के श्रृद्धालुओं ने रात 12 बजे के बाद ही हाथों में निशान व मुंह से खाटू नरेश के जयकारे लगाते हुए अपने आराध्य को निशान अर्पित करने को निकल पड़े, पुलिस की भी आधी रात से हाइवे पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वही हाइवे से निकलते वाले वाहनों को एक साइड से निकाला गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस