1:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी 8.50 लाख ना लाने पर विवाहिता को बच्चे सहित निकाला,6 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 30 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी राकेश की विवाहिता बेटी शिखा ने दहेज में 8.30 रूपए ना लाने, बेटे सहित मारपीट कर घर से निकाल देने पर पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज एक्ट के तहत् मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दर्ज रिपोर्ट में शिखा ने लिखा उसकी शादी 30-6-2022 को पिता ने हैसियत से बढ़कर दान-दहेज देकर सहसवान के गांव सुक्कलापुर निवासी हंसराज उर्फ अंशू के साथ की मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे आऐ दिन प्लाट, एलसीडी व भेंस खरीदने को 8.50 रूपये की मांग करने लगे।

माह सितम्बर में ससुर शेर सिंह,सास वीना,ददिया सास शांति,जेठ अमित विचोलिया गनपत पति अंशू के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर मारने का प्रयास किया,शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर बचाया। बेटे के साथ घर से निकाल दिया कि रूपये लेकर ही आना।

पिता के साथ कोतवाली आई , सिविल लाइंस थाने गई मगर कोई कार्रवाई ना होने पर मुख्यमंत्री के दरबार में हाजिरी लगाने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस