।
उझानी बदांयू 29 अक्टूबर।
नगर क्षेत्र में छुट्टा सांड़ के हमले में बुजुर्ग महेश चंद्र गुप्ता की कमर की हड्डी टूटने के बाद भी पशुपालन विभाग हो या नगरपालिका किसी ने इन आवारा सांड पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। शायद इंतजार है किसी बड़े हादसे का, क्योंकि इन से शहरवासी ही परेशान नहीं हाइवे पर यातायात भी प्रभावित होता है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा, पुरानी अनाज मंडी, स्टेशन रोड,बाजारकलां , सब्जी मंडी,पंखा रोड, गौशाला रोड, बिल्सी रोड, घंटाघर चोराहा ,कछला रोड जैसे इलाकों में छुट्टा पशुओं का आतंक इस हद तक बढ़ गया है कि लोग शाम ढलते ही गलियों में निकलने से डरने लगे हैं।
स्थिति यह है कि वारदातें होने के बाद भी पशुपालन विभाग की ओर से इन छुट्टा जानवरों को पकड़ने का कोई नियमित अभियान नहीं चलाया जा रहा है जबकि नगर पालिका नियमित कार्रवाई करने का दावा करता है।

साहूकारा के रहने वाले विजय गोपाल, टीटू गुप्ता, राकेश कुमार,सूरज पाल आदि का कहना है कि छुट्टा सांड़, गायें और आवारा कुत्ते रोजाना सड़कों पर घूमते रहते हैं। कई जगहों पर ये झुंड बनाकर लोगों पर झपटते हैं, और राहगीरों को घायल कर देते हैं। पशुपालन विभाग नगर पालिका के साथ नियमित अभियान चलाकर इन आवारा गोवंशो को गौशालाओं में भिजवा सकता है,मगर नहीं दोनों विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
शहर में अनगिनत आवारा कुत्ते हैं जबकि छुट्टा पशुओं की भी संख्या हजारों में है। पशुपालन विभाग की ओर से नियमित रूप से अभियान चलाने पर ही इसपर काबू पाया जा सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

