6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – कछला के समीप खड़े ट्रक में घुसी रोड़वेज बस दो की मौत,15 घायल

उझानी बदांयू 29 अक्टूबर।

बीती रात 12 बजे आगरा डिपो की रोडवेज बस बरेली मथुरा हाईवे पर कछला के समीप पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े एक ट्रक में जा घुसी, इसमें आईटीबीपी के जवान सहित चालक की मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वही मृतक दोनों के शव बदायूं भिजवा दिए।

जानकारी के अनुसार बरेली मथुरा हाइवे पर खड़े ट्रक में रोड़वेज बस घुस गई जिसमें चालक हाकिम सिंह 55 निवासी आगरा,व आईटीबीपी के जवान धर्मेन्द्र कुमार 42 पुत्र गुलाब सिंह निवासी गोरधना गिधोर मैनपुरी की मौत हो गई।

घायलों में कमला देवी 45 रामपुर,सूरज 21 बदायूं, दीपाली 20 सोलापुर महाराष्ट्र, एकनाथ 50 बरेली,तनवी 18 बरेली,अंजू 18 अलीगढ़, गोपाल शर्मा 65 अलीगढ़, रामेश्वर 53 आगरा,व परिचालक रामौतार आगरा घायल हो गये। जिसमें अलीगढ़ निवासी गोपाल शर्मा व उनकी बेटी अंजू की हालात चिंताजनक बताई जाती है।

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने आनन-फानन में एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया इससे काफी देर हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई पुलिस कर्मियों ने कुछ देर बाद ही यातायात सुचारू करा दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस