6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में प्रशासन की अनदेखी के कारण बाजार में लगा जाम


उझानी बदांयू 28 अक्टूबर।

नगर के कछला रोड बाजार में पंचमुखी हनुमान मन्दिर से हलवाई चौक तक व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण व नगर में चल रहे ई रिक्शा के कारण आज दोपहर 1:30 बजे करीब तगड़ा जाम लग गया हलवाई चौक से घण्टाघर चौराहे तक की पैदल दूरी तय करने के लिए राहीगरों को 30 मिनट का समय लगा ।
जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टीएसआई आर.एल. राजपूत ने अपने हमराहों के साथ मिलकर जाम खुलवाया तब कहीं जाकर राहीगरों ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस