।
उझानी बदांयू 27 अक्टूबर।
बाइपास स्थित बहुप्रतीक्षित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट का आज दोपहर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रिविन काटकर उदघाट्न किया।
बरेली मथुरा हाइवे स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक के नजदीक कबीर अदलक्खा के नवनिर्मित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री का वेदप्रकाश अदलक्खा, सत्यप्रकाश अदलक्खा व बीरेंद्र अदलक्खा ने आंनर कबीर अदलक्खा के साथ कुवम गुजराल ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
मोती महल के फ्रेंचाइजी कबीर अदलक्खा ने बताया कि मोती महल रेस्टोरेंट के क्षेत्र में काफी पुराना नाम है बड़े बड़े शहरों में कंपनी के शोरूम है अब फ्रेंचाइजी द्वारा छोटे शहरों की ओर कंपनी ने रूख किया है। उसी का परिणाम है कि अब बदायूं जिले के पहले रेस्टोरेंट का आज शुभारंभ हुआ हे।



मोती महल के बीरेंद्र अदलक्खा ने बताया कि कम कीमत में शुद्ध व बढ़िया जायकेदार खाना व नाश्ता हाइवे से गुजरने वालों सहित शहर के लोगों को मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, करन थरेजा,विवेक राष्ट्रवादी,अनुराग धींगडा, विवेक मैमिया, सतीश चन्द्र शर्मा, दीपक गर्ग , अमित मित्तल,इंद्रपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा,केशव गर्ग, मधुर सचदेवा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

