।
उझानी बदांयू 27 अक्टूबर।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में आ रही धान की बम्पर आवक के चलते हाइवे पर जाम लगना अब रोज़ रोज़ की समस्या है। आज हालात बेकाबू हो गये हाइवे तो छोड़िए अब शहर में भी जाम लगने लगा है। ऐसे में नगर में यातायात विभाग के टीएसआई की तैनाती सिर्फ खानापूर्ति नजर आती है।
जानकारों की मानें तो यातायात विभाग की जिम्मेदारी है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जाऐ कहीं जाम ना लगे मगर यहां तो यातायात विभाग के टीएसआई नज़र ही नहीं आते। अगर हे तो जिम्मेदारी उनकी है कि शहर में जाम ना लगे।
आज मंडी समिति में गेट व धर्मकांटे पर आड़े-तिरछे खड़े धान लदे वाहनों से बरेली मथुरा हाईवे पर सुबह 6 बजे से ही जाम लग गया। कासगंज जाने वाले वाहनों को मुजरिया होकर निकाला गया। जाम का आलम यह था कि मंडी समिति से आफाक तिराहे तक धान लदे वाहनों की वजह से जाम लग गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

