उझानी बदांयू 27 अक्टूबर।
कांग्रेस के कादर चौक ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों संग धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है, वज़ह गांव बमनोसी के ज्यादातर हैंडपंपों में लोगों ने अपनी समरसेबिल लगा रखी है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्यवाही ना हुई।
जिलाधिकारी को भेजें शिकायती पत्र में सत्यवीर सिंह ने लिखा है कि पंचायत घर, एग्रीकल्चर मार्केट, सरकारी स्कूल, अस्पताल, सहित चोराहे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप में लोगों ने अपनी अपनी समरसेबिल लगा रखी है जो अवैध है। पानी लेने वालों को दिक्कत होती है। क्योंकि समर चलने पर हत्थे से पानी नहीं आता।
उन्होंने प्रसाशन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाऐ। वर्ना ग्रामीणों संग आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर उरमान सिंह,पवन कुमार, मोहरसिंह, अजयपाल,आराम सिंह,हिर्देश कुमार आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

