कार्तिक मास की पावन प्रभात फेरी
🕕 समय: प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे
दिनांक: 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक
प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री रघुनाथ जी मंदिर से कार्तिक मास में निकलने वाली प्रभात फेरी का शुभारंभ 31 अक्टूबर से होगा, जो 4 नवम्बर तक प्रतिदिन निकाली जाएगी।
> आप सभी श्रद्धालु भक्तगणों से विनम्र निवेदन है कि परिवार सहित समय से प्रभात फेरी में सम्मिलित होकर प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाएँ एवं इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें।
🚩 प्रभात फेरी मार्ग:
श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर) से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण एवं मंदिर की परिक्रमा के उपरांत पुनः मंदिर में ही समापन होगा।
📢 विशेष सूचना:
जो भी बच्चे प्रतिदिन प्रभात फेरी में सम्मिलित होंगे, उन्हें श्री सनातन धर्म सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 🌟
निवेदक — श्री सनातन धर्म सभा, बदायूं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
