5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दिनदहाड़े लूट, 87 हजार जेब काटकर निकाले, पकड़ने पर हाथापाई कर भागा उचक्का।

उझानी में दिनदहाड़े लूट, 87 हजार जेब काटकर निकाले, पकड़ने पर हाथापाई कर भागा उचक्का।

हाथापाई के दौरान 25 हजार सडक पर गिरे।

उझानी बदांयू 26 अक्टूबर।

उझानी बदमाशों के लिए शेफ जगह साबित हो रही है। कोतवाली पुलिस की सुस्ती का ही नतीजा है कि बदमाश दिन दहाड़े जेब काटकर 87 हजार के करीब रूपए लेकर भाग गया। जबकि पीड़ित ने जेब काटते पकड भी लिया। मगर हाथापाई कर भागने में उचक्का सफल रहा, हाथापाई में 25 हजार रुपए नीचे गिर गये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को आकर सूचना दी तो पुलिस भागम भाग में लग गई।

जानकारी के अनुसार कछला के गांव ननाखैडा निवासी अमजद पुत्र शेर मुहम्मद अपने बेटे की शादी के ज़ेवर खरीदने बजीरगंज गया। किसी वज़ह से नहीं खरीद सका। व वापस आ गया।
बरी बाइपास से गांव ननाखैडा जाने को टेम्पू में सवार हो गया कि एक लड़का बाइक से उतरकर टेम्पो में बराबर बैठ गया। व मंडी समिति तिराहे तक आते ही अमजद की जेब काटकर रूपए निकाल लिए। अमजद ने जेबकतरे का हाथ पकड लिया व टेम्पो रूकवा लिया।

नीचे उतरते ही जेबकतरे व अमजद में हाथापाई होने लगी इतने में रूपयों की गड्डी से 25 हजार रुपए गिर गये। अमजद रूपए उठाने लगा पीछे से आई बाइक पर बेठकर जेबकतरा फरार हो गया।

हरवक्त भीड़ रहती है मंडी समिति तिराहे पर फिर ऐसी घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगना लाज़िमी है बताते हैं चंद कदम की दूरी पर मंडी समिति गेट पर जाम ना लगे इसलिए दो सिपाही भी तैनात रहते हैं। जबकि टेम्पो चालक व अन्य सवारी भी टेम्पो में होंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस