।
बरेली 24 अक्टूबर
पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यात्रियों की मांग पर 05066 मथुरा छावनी-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 25 अक्टूबर, 2025 को एकहरी यात्रा के लिए किया जायेगा। जिसमें 05066 विशेष गाड़ी मथुरा से 23.50 बजे तथा दूसरे दिन हाथरस सिटी से 00.29 बजे, कासगंज से 01.35 बजे, सोरों २ाुकर क्षेत्र से 01.52 बजे, बदायूँ से 02.50 बजे, बरेली जंक्शन से 03.45 बजे, बरेली सिटी से 04.10 बजे, इज्जतनगर से 04.30 बजे, भोजीपुरा से 04.50 बजे, पीलीभीत से 05.35 बजे, पुरनपुर से 07.00 बजे, मैलानी से 08.00 बजे, लखीमपुर से 08.45 बजे, सीतापुर से 09.40 बजे, बुड़वल से 11.25 बजे, गोण्डा से 13.05 बजे, मनकापुर से 13.37 बजे, बस्ती से 14.37 बजे, खलीलाबाद से 15.15 बजे, गोरखपुर से 16.10 बजे, कप्तानगंज से 17.15 बजे, रामकोला से 17.42 बजे, पड़ौना से 18.02 बजे, थावे से 19.45 बजे, दिघवड़ा दुबौली से 21.12 बजे, मशरख से 21.34 बजे प्रस्थान कर छपरा 22.45 बजे पहुँचेगी।
जबकि वापसी में 05065 छपरा-मथुरा छावनी विशेष गाड़ी का संचलन 28 अक्टूबर, 2025 को एकहरी यात्रा के लिए किया जायेगा। जिसमें 05065 विशेष गाड़ी छपरा से 20.00 बजे, मशरख से 21.02 बजे, दिघवड़ा दुबौली से 21.24 बजे, थावे से 23.25 बजे तथा दूसरे दिन पड़ौना से 00.52 बजे, रामकोला से 01.14 बजे, कप्तानगंज से 01.42 बजे, गोरखपुर से 02.50 बजे, खलीलाबाद से 03.32 बजे, बस्ती से 04.12 बजे, मनकापुर से 05.12 बजे, गोण्डा से 05.40 बजे, बुड़वल से 07.20 बजे, सीतापुर से 09.10 बजे, लखीमपुर से 10.10 बजे, मैलानी से 10.45 बजे, पुरनपुर से 11.42 बजे, पीलीभीत से 12.45 बजे, भोजीपुरा से 13.42 बजे, इज्जतनगर से 14.02 बजे, बरेली सिटी से 14.25 बजे, बरेली जंक्शन से 14.40 बजे, बदायूँ से 15.42 बजे, सोरों २ाुकर क्षेत्र से 16.40 बजे, कासगंज से 17.10 बजे, हाथरस सिटी से 18.10 बजे प्रस्थान कर मथुरा छावनी 19.20 बजे पहुँचेगी।
मुख्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित 16 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित होंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

