।
बदांयू 23 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसोली में एक युवक ने घर में कहासुनी होने पर कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार मुकेश के 30 बर्षीय बेटे श्री पाल ने बीती रात घर में मामूली कहासुनी होने पर क्षुब्ध होकर एक कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।
कमरे में फांसी पर लटका देख परिवार के सदस्य उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गये मगर चिकित्सकों ने श्री पाल को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शिकायती पत्र आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

