भाई बहन के प्यार का पर्व भैया दूज शुभ मुहूर्त: आचार्य राजेशकुमार शर्मा
दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का समापन भाई दूज के साथ होता है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है साथ ही उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी इस प्यार और आशीर्वाद के बदले उन्हें उपहार देकर उनका सम्मान करते हैं।
तिलक का शुभ दिन?
आचार्य के अनुसार भाई दूज की तिथि 22 अक्तूबर को रात 08:19 बजे प्रारंभ होकर 23 अक्तूबर को रात्रि 10:47 तक रहेगी। भाई दूज ऐसे में इस बार भाई दूज का पर्व 23 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा।
तिलक का शुभ मुहूर्त:
इस समय में बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं और विधिपूर्वक पूजा कर सकती हैं।
शुभ मुहूर्त
प्रातः 6:19 से 7:43 तक
प्रातः10:33 से 2:45 तक
सायं 4:12 से 5:37 तक
भाई को तिलक लगाने की विधि
*शुभ मुहूर्त में भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बिठाएं।
*उसके सिर पर एक साफ रुमाल या कपड़ा रखें।
*फिर रोली और अक्षत (चावल) से तिलक करें।
*भाई के हाथ में कलावा (मौली) बांधें।
*उसके बाद मिठाई खिलाएं और घी का दीपक जलाकर आरती करें।
*अंत में भाई को बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
ज्योतिषविद राजेश कुमार शर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
