बिल्सी। नगर में सोमवार की रात दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी छोड़ी। मिष्ठान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। कई दिनों से लोगों द्वारा दीपावली की तैयारियां की जा रहीं थीं। शाम को लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की। साथ ही मंदिरों में दीपक जलाएं। बाद में लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को झालरों और बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों से सजाया। दिन ढलते ही आतिशबाजी का नजारा शुरु हो गया। आतिशबाजी से आकाश में अजब नजारा देखने को मिल रहा था। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। आतिशबाजी ने आकाश में कई तरह के रंग बिखेरे। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दीपावली के मद्देनजर सभी स्थानों पर कोतवाली पुलिस की भी खास चौकसी रही। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने काफी कम संख्या सोमवार की रात इस त्यौहार को मनाया।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
