6:16 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना

बिल्सी। नगर के प्रसिद्ध मंदिर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार सेवा क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी युवा व्यापारी मृदुल शर्मा और उनके परिवार समेत बाबा के भक्तों द्वारा किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए नगर के लोगों का ताता लगा रहा। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने प्रदीप वार्ष्णेय के परिवार के सभी सदस्यों को बाबा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, रवि शर्मा, रितिक गुप्ता, नवरत्न वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, कमल देवल, मनमोहन शाही आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस