1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

*कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है कांग्रेस ओमकार सिंह*

बदायूं ककराला 18 अक्टूबर 2025 आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ककराला में मिला तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जो प्राथमिक ककराला पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई है उसके संबंध में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
कार्यकर्ता को भरोसा दिलाते हुए ओमकार सिंह ने कहा कांग्रेस उनके मान सम्मान के लिए हर संभव संघर्ष करने को तैयार हैं और शीघ्र ही सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कार्यकर्ताओं की विरुद्ध प्राथमिक को को निरस्त करने के लिए पुरजोर मांग की जाएगी और यकीन है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मान सम्मान कायम रहेगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कि हमें सब हम सब लोग एक जुटता के साथ यह संघर्ष लड़ेंगे ।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हाजी नुसरत अली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कोई भी कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी और उनके लिए आवश्यक होगा तो सड़क पर भी संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर तजुम्मलअंसारी, कासिम अली, हाशिम अंसारी, शोएब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस