।
उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।
दिवाली के पावन अवसर पर *देवनागरी स्कूल, उझानी* में रचनात्मकता और संस्कृति से ओतप्रोत दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंगीन कंडीलों, दीयों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया, जिससे वातावरण आनंद और उल्लास से भर गया।
*कंडील सजावट, दीप प्रज्ज्वलन और रंगोली प्रतियोगिताओं* में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों में *अंशिका, कोमल, अंजली, अंशिका पचौरी, खुशी शर्मा* आदि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।


इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों *दुर्गा राठौर, साक्षी चतुर्वेदी, मेघा गौतम, मीनाक्षी शर्मा, प्रदीप गौतम, रवेंद्र कुमार, चेतन शर्मा, राजेश कुमार* और *हरवेश कुमार* का सराहनीय योगदान रहा।
विद्यालय के *प्रबंधक राम मोहन शर्मा* ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करते हैं।”
*संरक्षिका श्रीमती प्रोमिला शर्मा* ने कहा, “विद्यालय परिवार मिलजुलकर जब त्यौहार मनाता है, तो विद्यार्थियों में सामूहिकता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।”
*समन्वयक श्रीमती शिखा शर्मा* ने कहा, “इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।”




निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा *पर्यावरण-संवेदनशील और स्वदेशी तरीके से दीपावली मनाने* का संदेश दिया और सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
