पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ में धनतेरस, दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया ।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सुन्दर रंगोली , कंडील, बंधनवार , दीप सज्जा का क्रियात्मक कार्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। भगवान गणेश जी व लक्ष्मी जी की सुन्दर प्रतिमाएं बनाई गई ।



प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह जी प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्तरा एवं समस्त स्टाफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके पूजन किया गया व मिष्ठान्न वितरण व सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी गई ।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
