8:49 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में आकर्षक दीपक, पोस्टर मेकिंग प्रदर्शन

बिसौली। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने बहुत ही आकर्षक दीपक, पोस्टर मेकिंग और रंगोली बनाकर अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।
किंडरगार्टन से बहुत ही खूबसूरत व आकर्षक भगवान श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण आदि की झांकियां प्रस्तुत की। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने भगवान श्रीराम जी का तिलक करके पूजन किया। श्री जौहरी ने कहा कि हमे श्री राम जी के आदर्शों का जीवन में अमल करना चाहिए। तत्पश्चात भगवान श्री राम ने रावण का दहन करके समाज में अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, चिराग, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह, तनु, उर्वशी, गीता मौर्य आदि स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस