बिसौली। नगर के मोहल्ला गदरपुर निवासी कल्लू राम के सुपुत्र डॉ. दिलीप कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने डा. दिलीप कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी का इजहार किया। नगर पालिका कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अहमद ने डा. दिलीप कुमार को अंगवस्त्र एवं अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री अहमद ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के बताई तीन सूत्रीय मार्ग शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो अपनाएं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
