1:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- वैकल्पिक व्यवस्था कर नगरपालिका ने किया कूड़े का निस्तारण ‌

उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।

नगर पालिका परिषद के ग्राउंड में दो दिन से खड़े दर्जनों कूड़े लदे वाहनों की आज वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़े का निस्तारण कर दिया। जिससे दीपावली जैसे त्यौहार पर लोगों को दिक्कत ना हो।

बताते हैं कि दिल्ली हाइवे पर कहीं खाली जगह पर वाहन चालकों ने कूड़ा-करकट लदे वाहनों को खाली कर दिया है। बताया जाता है कि आठ दस दिन बाद फिर वही सिथ्ति खड़ी होगी। आखिर कब तक शहर के कूड़े का कोई पुख्ता इंतजाम ना होकर इधर-उधर पड़ेगा। सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी से जानकारी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस