2:02 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

आईरा संगठन ने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज
वजीरगंज बदायूं

जनपद बदायूं में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) के पदाधिकारी 14 अक्टूबर को जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपेंगे। यह शांति पूर्ण ज्ञापन आईरा के जिला अध्यक्ष ठाकुर वेदपाल सिंह कठेरिया के नेतृत्व में प्रस्तुत किया जाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से यह मांग की जाएगी कि किसी भी पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज न किया जाए। यदि किसी पत्रकार पर कोई मामला बनता भी है, तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जानी चाहिए, जिससे पत्रकारिता को दबाने का कोई प्रयास विफल हो।

आईरा संगठन का मानना है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं, जो समाज के हर वर्ग की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। लेकिन आज यही स्तंभ खुद संकट के दौर से गुजर रहा है। स्वतंत्र और निष्पक्ष खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को आए दिन धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनके कार्य करने की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

ठाकुर वेदपाल सिंह कठेरिया ने कहा, “पत्रकारों की गरिमा की रक्षा करना समाज और शासन दोनों की जिम्मेदारी है। हम यह ज्ञापन केवल विरोध के लिए नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद के साथ सौंप रहे हैं।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद के सभी प्रमुख पत्रकार, आईरा के पदाधिकारी, व स्वतंत्र पत्रकार भी उपस्थित रहेंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस