।****
उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।
नगर के पंजाबी कालोनी स्थित सिटी हेल्थ केयर मिनी हॉस्पिटल पर लगे एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 154 मरीज़ लाभान्वित हुए।
इस निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर में आगरा से आई डॉ तान्या गोयल एमडी त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ पी के गुप्ता एमडी बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ अमन पाराशरी (भूतपूर्व चिकित्सक, वेदांता हॉस्पिटल,बरेली) ने 154 मरीज़ देखे। जरूरत अनुसार जांचें कराकर उन्हें उचित परामर्श दिया।


इससे पहले शिविर का शुभारंभ भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया ने किया।
इस मौके पर संचालक डॉ मोहित अग्रवाल, मिंटू सपरा, अमित बाजपेयी के साथ रवि यादव, दीक्षा यादव, अंकुर कुमार (माइक्रो लैब), विक्की सोलंकी(सोलंकी लैब), अभिषेक, मज़हर, योगेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

