11:49 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जिले के अवैध अस्पतालों पर लगाम लगाने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

सीएमओ ने जिले के सभी एमओआईसी को दिऐ अवैध नर्सिंग होम, अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश।

बदांयू 12 अक्टूबर।

लगता है सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा अब जिले के गली-मोहल्लों में चल रहे अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम, झोलाछाप व डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई करने के मूड़ में है। तभी तो इन अवैध अस्पतालों की रोकथाम को कई टीमें बनाकर व जिले के सभी एमओआईसी को निर्देश दिए हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित इन अवैध अस्पतालों पर लगाम लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराऐ।

बदांयू जिले में 200 से ज्यादा अवैध अस्पताल खुलें हुए हैं। वही 100 से ज्यादा अवैध डायग्नोस्टिक, एक्सरे आदि के सेंटर खुलेआम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
एक हफ्ते में 5 अवैध अस्पतालों को सील किया गया है मगर रिपोर्ट सिर्फ एक पर दर्ज की गई है।कई अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के बाबूओं की मेहरबानियां है। सीएमओ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन पर बैधानिक रूप से कार्रवाई की जाऐ। रिपोर्ट दर्ज कर इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। एअ बार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इन अवैध अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर वालों की हिम्मत नहीं होगी कि दुबारा फिर से खोल सके।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस