बदायूं। आवास विकास कॉलोनी में करवाचौथ का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखकर सोलह श्रृंगार किया और भगवान शिव, माता पार्वती व चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कुसुम जुनेजा, निकिता जुनेजा, पूनम सहनी, सुप्रिया डांगरी, ममता मदान आदि ने पूजा में भाग लिया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएँ दीं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व पति की दीर्घायु की कामना की।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
