7:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- शहर के कूड़े का झंझट, आऐ दिन नपा के आगे चालक लगाते वाहनों की कतारें

कब तक इधर-उधर सड़क किनारे पड़ेगी गंदगी।

उझानी बदांयू 11 अक्टूबर।

नगर पालिका परिषद शहर के कूड़ा-करकट डालने का मुक्कमल इंतजाम करने में नाकामयाब नजर आ रही है। आखिर कूड़े को वाहन चालक कब-तक सड़कों के किनारे बने गड्ढों में डालें। एक सप्ताह नहीं बीतता कि चालक कूड़े लदे वाहनों को नगर पालिका के सामने लाकर खड़ा कर देते हैं।

बताते हैं बदांयू रोड पर हाइवे किनारे गड्ढों में कूड़े के वाहनों को अनलोड कर दिया जाता है। जबकि गांव पटपरागंज में बना एमआरएफ सेंटर भी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से शुरू होने से पहले ही मशीनों का आधा सामान गायब हो चुका है। वहां कांग्रेसियों व गांव वालों के विरोध के चलते कूड़ा नहीं डाल पाए।

सूत्र बताते हैं कि आज सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने चालकों से हाइवे किनारे कूड़ा-करकट डालने को मना कर दिया। वज़ह वह खुद बता सकते हैं।


महीनों पहले भी कछला क्षेत्र में सहसवान रोड पर ,गांव गंगोरा, संजरपुर बरामालदेव,जिरोलिया,बसौमा रोड किनारे ग्रामीणों के विरोध के चलते वाहन चालक कूड़ा लदे वाहनों के साथ वापस हो लिए।

बताते हैं कि चालकों ने कूड़ा-करकट भरे वाहनों को नगरपालिका के अंदर खडे कर दिए हैं। जानकारी करने को सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी को फोन लगाया, उन्होंने उठाना मुनासिब नहीं समझा। बहरहाल कूड़े के वाहन खबर लिखे जाने तक नगरपालिका प्रांगण में खड़े हुए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस