7:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति- भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

उझानी बदांयू 11 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योतिं सिंह द्वारा भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम किया गया ।


इस दौरान छात्राओं को अपराधों पर रोकथाम हेतु विभिन्न पुलिस सम्पर्क/सहायता केन्द्र 1- शक्ति मोबाइल 2- महिला हेल्प डेस्क 3- महिला पुलिस बीट अधिकारी 4- महिला साइबर सेल 5- महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र 6- पिंक बूथ के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी/लाभकारी योजनाएं 1- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 3- निराश्रित महिला पेन्शन योजना 4- राष्ट्रीय पोषण मिशन 5- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 7- रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष 8- मातृ शक्ति को संबल 9- सुकन्या समृद्धि योजना 10- पी एम आवास योजना 11- निशुल्क बालिका शिक्षा योजना 12- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 13- प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना 14- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 15- पी एम स्वनिधि योजना 16- विवाह अनुदान योजना 17- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना 18- आयुष्मान कार्ड 19- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा तत्काल सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1- आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु 112 2- अग्निशमन सेवा 101 4- एक्सीडेंट एम्बुलेंस सेवा 108 5- वीमेन पावर लाइन 181 6- साइबर हेल्पलाइन 1930 8- चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 9- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस