चिकित्सीय परामर्श के साथ कई जांचें निशुल्क, रजिस्ट्रेशन 20 रूपए।
उझानी बदांयू 11 अक्टूबर।
नगर के पंजाबी कालोनी स्थित सिटी हेल्थ केयर (मिनी हास्पीटल) के संचालक डॉ मोहित अग्रवाल ने बताया कि कल 12 अक्टूबर को सुबह दस बजे से शाम 7 बजे तक लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ तान्या गोयल एमबीबीएस एमडी, नवजात शिशु व बालरोग विशेषज्ञ डाॅ पीके गुप्ता एमबीबीएस एमडी,डाॅ मुकुल माहेश्वरी एमबीबीएस एमडी, बरेली वेदांता हास्पीटल के डाॅ अमन पाराशरी, ग्लेक्सी हास्पीटल मुरादाबाद के डाॅ मंसूर आलम, हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ अरविन्द पुरी के साथ मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे।
स्वास्थ्य शिविर में जन्म से 18 साल तक बच्चों का एक्सपर्ट द्वारा उपचार,दाद चर्मरोग,वालो का झडना,तिल मस्सा का इलाज, हड्डियों,हार्ट प्राब्लम, नसों का खिंचाव,लीवर, किडनी,सांस, खांसी,दमा, टाईफाइड, मलेरिया,के इलाज को कुशल चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श मिलेगा।
वही निशुल्क न्यूरो पैथी, ब्लडप्रेशर,शुगर, हीमोग्लोबिन,ईएसआर, कैल्शियम की जांच भी की जाएगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

