बिसौली। नगर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पारंपरिक विधि से पूजा की, कथा सुनी और छलनी से चांद देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ के इस दिन सुहागिनें अपने स्वास्थ्य और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत करती हैं। स्वाति गुप्ता ने चंद्र दर्शन कर विधि विधान से पूजन के बाद आरती उतारी। पति डा. गुंजन गुप्ता की सलामती के लिए प्रार्थना की।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
