7:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ट्यूवबैल की लाइन कटवाने की गलतफहमी में मारपीट तीन घायल

।*****
दोनों ओर से दिया शिकायती पत्र, पुलिस ने कराया घायलों का चिकित्सीय परीक्षण।

उझानी बदांयू 10 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में एक खेत में लगे ट्यूवबैल के झूलते तारों को सही कराने को लेकर एक पक्ष को तार कटवाने की गलतफहमी होने से दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आऐ , मारपीट में दोनों पक्ष के तीन लोगों के चोटें आई हैं, पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बसोमा गांव के वीरदेव के ट्यूवबैल का तार विमल किशोर के खेतों से जा रहे हैं। आज सुबह खेत की जुताई को खतरा भांपते हुए विमल ने लाइनमैन सनी को बुलाकर तार उंचे कराना शुरू कर दिया।

बताते हैं कि वीरदेव ने समक्षा कि मेरे ट्यूवबैल की बिजली लाइन काटी जा रही है इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज मारपीट हो गई। जिसमें विमल किशोर व दूसरे पक्ष से वीरदेव व उनके बेटे विशाल के चोटें आई हैं। विमल किशोर व वीरदेव ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायत पत्र सोंप दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस